वाराणसी-छपरा रेल खंड स्थित अमृतपाली रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार की सुबह करीब 9.15 बजे हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी विश्वम्भर सिंह 51 पुत्र स्व. परमात्मा नंद सिंह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।