रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा काली मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के बगल में रविवार की देर शाम एक अधेड़ व्यक्ति का लावारिस हालत में शव मिला। मौके पर पहुंची हल्दी पुलिस काफी देर तक अधेड़ व्यक्ति के शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज रही है। करीब 60 वर्षीय एक व्यक्ति लूंगी व कुर्ता पहने हुए हुकुम छपरा काली मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के समीप लेटा पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों को कुछ शंका हुआ तो इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज रामगढ़ को दी। इसके बाद घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी राकेश सिंह ने घंटों शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।