फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडिंग में पकड़ी गई गड़बड़ी, मीटर रीडर बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में मीटर रीडिंग का खेल जारी है। मीटर रीडिंग करने वाली एजेंसी को हर माह लाखों का भुगतान किया जाता है। विद्युत विभाग की टीम ने मामले को पकड़ते हुए बिलिंग एजेंसी से एक लाख 68 हजार रुपये की वसूली के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। अधिकारियों ने संबंधित मीटर रीडर को भी बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी की मानें तो मीटर रीडिंग का कार्य कार्यदायी संस्था की ओर से कराया जाता है लेकिन अधिकांश इलाकों में यह कार्य केवल कागजों पर ही हो रहा है और इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को ही भुगतना पड़ता है। सही मीटर रीडिंग नहीं होने के कारण विभाग के राजस्व की भी क्षति होती है। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिकारियों ने बुधवार को जांच के दौरान एक स्कूल की रीडिंग की तो मीटर 15895 किलो वॉट बता रहा था जबकि अगस्त में जारी बिल में मात्र 440 किलो वॉट का अंकन था। अधिकारियों ने कुल एक लाख 68 हजार 211 रुपये का बिल निर्धारित करते हुए कार्यदायी संस्था मेसर्स क्वेस कारपोरेशन बिलिंग एजेंसी के बिल से धनराशि की कटौती करने की संस्तुति कर दी। उधर, मामले में संबंधित मीटर रीडर को बर्खास्त कर दिया गया है।
मीटर रीडिंग में गड़बड़ी पकड़ी गई है। कार्यदायी संस्था के बिल से कटौती की कार्यवाही शुरू की गई है। संबंधित मीटर रीडर को बर्खास्त कर दिया है। - राजकुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, तृतीय, बांसडीह, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें