फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पारा पहुंचा 41, तेज धूप व लू से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कुछ दिनों पहले हुई बारिश के बाद तेज धूप व लू का असर एकबार फिर शुुरु हो गया है। मंगलवार को अधिकतम 41 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर रहा। बदन झुलसाती धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को काफी हद तक प्रभावित कर दिया है। सुबह होते ही सूर्य की तेज किरणें गर्मी देने लगती हैं। मंगलवार को भी यही स्थिति रही और 10 बजे से गर्मी ने कहर बरपाना शुरू किया तो दोपहर एक बजे पारा 41 डिग्री तक जा पहुंचा।
न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी से बचाव के उपाय भी नाकाफी साबित हुए। भीषण गर्मी के बीच तेज पछुआ हवा ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। आलम यह रहा कि दोपहर में सड़कों पर आवागमन भी काफी कम हो गया। बदन झुलसाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को पूरे दिन बेहाल किया। जरूरी होने पर घरों से निकलने वाले लोग धूप और गर्मी से बचाव े तमाम उपाय किए नजर आए।
विज्ञापन

कई महिलाएं चेहरे पर दुपट्टा व कपड़ा लपेटने के बाद फुल आस्तीन दस्ताने और आंखों पर चश्मा लगाकर निकली तो पुरुष भी सिर व मुंह पर गमछा लपेट कर ही निकले। बाजारों में तेज धूप व लू का असर देखने को मिला। आमदिनों के सापेक्ष खरीदार काफी कम रहे। पैदल आने-जाने वाले पेड़ों की छांव खोजते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें