फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पर मंगल पांडेय जन्मतिथि सही कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य जितेंद्र चौबे ने प्रधानमंत्री को शुक्रवार को पत्र भेजा। इसमें उल्लेख किया है कि मंगल पांडेय के पैतृक गांव में लगे शिलापट्ट पर मंगल पांडेय की जन्मतिथि 30 जनवरी 1831 है लेकिन गूगल विकिपीडिया की वेबसाइट पर मंगल पांडेय की जन्मतिथि 19 जुलाई 1827 दिखाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गूगल विकिपीडिया की ओर से भ्रामक स्थिति उत्पन्न की गई है। इसे तत्काल बदलकर पांडेय के गांव में लगे शिलापट्ट के अनुसार जन्मतिथि गूगल विकिपीडिया पर दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें