फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर छात्रनेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर बैरिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज के छात्र। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज दुबेछपरा की साफ-सफाई के साथ ही महाविद्यालय में पढ़ाई-लिखाई और छात्रों को शुद्ध पेयजल के लिए आरओ मशीन लगवाने आदि मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रशांत नायक को ज्ञापन सौंपा। छात्रनेताओं ने एसडीएम को चेताया कि 22 फरवरी तक अगर उनकी सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो कॉलेज व तहसील प्रशासन के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में वरुण कुमार मिश्र, अभिषेक गौतम, निशु मिश्रा, अनिकेत सिंह, रघुवीर यादव, विराट पासवान, वकील पासवान, रोहित गुप्ता, आदित्य मिश्र, प्रकाश दुबे, अभय सिंह लाखा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें