बलिया। बांसडीह तहसील क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी अंकित कुमार सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमे उल्लेख किया है कि विगत 13 सितंबर को बांसडीह-खरौनी मुख्य मार्ग पर बाइक से अपने घर जा रहे थे इसीबीच गांव के ही एक युवक कार से ओवरटेक करके अपने तीन साथियों के साथ हम पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने मेरे ऊपर जान मारने की नियत से मेरे गर्दन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने हमें घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किया गया। बल्कि पुलिस ने पीड़ित युवक पर ही मुकदमा पंजीकृत कर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि उक्त मामले की जांच कराकरा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाए। पत्रक सौंपने वालों में अनिल कुमार सिंह, अरूण सिंह, शिवम चौबे, राहुल सिंह, सतीश सिंह, सोनू सिंह आदि रहे।