फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी-बिहार की सीमा पर खेतों में बोआई का प्रकरण अभी भी थमता नहीं दिख रहा है। यूपी के किसान प्रशासन के असहयोग से विवश हो गए हैं। उनके खेतों में बिहार सीमा के किसान जबरिया बोआई कर रहे हैं। यूपी सीमा के किसानों की मांग के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं दी जा रही है।किसान आजीज आकर बृहस्पतिवार को डीएम के यहां भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। मौजा बाबूवेल के काश्तकारों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई।काश्तकारों ने बताया कि हम अपने खेत का राजस्व उप्र सरकार को अदा करते हैं। हम लोगों की भूमि को ग्राम नैनीजोर, जिला बक्सर (बिहार) के असलहाधारी लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। उनकी ओर से जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इस दौरान मौजूद भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी किसानों के मामले में जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें