बलिया। बकाए मजदूरी की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि वर्ष 2019 तथा 2020 के ददरी मेला में हम लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही नगर के गड़हा मोहल्ला स्थित लोहिया मार्केट में दस फरवरी से 31 जुलाई तक हम लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन आज तक हम लोगों का एक भी पैसा का भुगतान नहीं किया गया। हम लोगों ड्यूटी के पैसा की मांग के लिए कार्यालय पर जाते है तो वहां तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा इधर-उधर की बात करके टाल दिया जाता है। पत्रक में कहा है कि ड्यूटी के पैसा की भुगतान की मांग को लेकर हम लोगों ने विगत चार बार मुख्य विकास अधिकारी को भी पत्रक दे चुके है। लेकिन अब तक हम लोगों के ड्यूटी के पैसा का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि हम लोगों के ड्यूटी का पैसा का तत्काल भुगतान कराया जाए। पत्रक सौंपने वालों में उमेश कुमार प्रसाद, योगेंद्र नाथ सिंह, जयप्रकाश राम, मनोज कुमार तिवारी, राजगृही गिरि, कन्हैया आदि रहे।