फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंटन में पटरी दुकानदारों की भागीदारी के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के महर्षि भृगु कॉम्प्लेक्स के आवंटन में पटरी दुकानदारों के भागीदारी की मांग को लेकर बुधवार को दुकानदारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दुकानों की संख्या को लेकर उपजे भ्रम की स्थिति को लेकर मजिस्ट्रेट से जांच कराने के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा राजनीतिक फायदे के लिए दुकानों का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

साथ ही नए बोर्ड के गठन होने तक दुकानों के आवंटन पर रोक लगाने की मांग की है। पटरी दुकानदारों ने दुकानों की सरकारी मालियत के अनुसार पटरी व्यवसायियों द्वारा उस रकम को किस्तों के रूप में अदायगी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग डीएम से की है। दुकानदारों ने ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और मंडलायुक्त को भी भेजा है। ज्ञापन देने वालों में पटरी दुकानदार संघ के अध्यक्ष विकास पांडेय लाला, महामंत्री आकाश पटेल बिट्टू, अशोक कुमार गुप्ता राहुल, गोपाल जी सिंदुरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें