बलिया। दुबहर विकास खंड के अड़रा, पांडेयपुर, जनाड़ी आदि गांवों के ग्रामीणों ने शनिवार को निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम सभा पांडेयपुर, अड़रा तथा जनाड़ी गांव के लोग ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के उस पार खेती करने तथा गंगा स्नान के लिए आते-जाते है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण हो जाने के बाद ग्रामीणों और किसानों को आवागमन के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में बालदेव गुप्ता, घनश्याम पांडेय पूर्व प्रधान, विनोद कुमार, सुरेंद्र पांडेय, विंध्याचल राय, कृष्णा पांडेय, अमित दुबे आदि रहे। संवाद