फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में विभिन्न स्थानों पर अधिवक्ताओं ने हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज का विरोध जताया। रसड़ा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारिका सिंह ने उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज को पत्रक सौंप कर कहा कि हापुड़ में मंगलवार को अधिवक्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज का एसोसिएशन कड़े शब्दों में निंदा करना है। 48 घंटे के अंदर हापुड़ के जिलाधिकारी, एसपी, सीओ का स्थानांतरण कर दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारीरी जाए।
विज्ञापन

घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर मंजीत सिंह, देवेन्द्र सिंह, गोरख तिवारी, जितेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार तिवारी, हंस नाथ सिंह, श्याम बिहारी सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन सिकंदरपुर की बैठक पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन राय की अध्यक्षता में अधिवक्ता वाचनालय में हुई। उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें