फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ के खिलाफ सभासद ने खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को सभासद हरिशंकर राय ने वार्ड नंबर नौ की जनता के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जांच में दोषी पाए जाने के बाद कारवाई करने, ददरी मेला में दुकानदारों का आर्थिक शोषण बंद कराने, लगातार दो वर्ष से नहीं हो रही बोर्ड की मीटिंग कराने, 14वां वित्त, राज्य वित्त, अवस्थापना निधि पालिका के टैक्स कलेक्शन की धनराशि में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच कराने, जैम पोर्टल से बिना बोर्ड व अध्यक्ष के सहमति से खरीदारी करने की जांच करने, की मांग की गई है। सभासद हरिशंकर राय ने कहा कि तत्कालीन जिलाधिकारी भवानी सिंह खगरौत ने ईओ के खिलाफ शासन को पत्र लिखा था। मांग किया कि भ्रष्ट अधिशासी अधिकारी को बलिया से हटाया जाए और उनकी जगह किसी समक्ष प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति की जाए। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सभासद अखिलेश सिंह झींगन, अलाउद्दीन विक्की, उमेश कुमार, भुल्लू यादव, राधेश्याम वर्मा, मिथिलेश पासवान, देवानन्द पाण्डेय, बिट्टू यादव, ओमशक्ति मौर्या, रंजीत निहाल, गंगा सागर राय, कन्हैया यादव, राजू गोंड, अजोधा गोंड, पापुलर खान, प्रदुमन वर्मा, दरोगा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें