रसड़ा (बलिया)। श्रीनाथ बाबा परिसर में श्रीरामलीला कमेटी के नेतृत्व में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक हुई। मेला कमेटी अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल व महामंत्री निर्मल कुमार पांडेय ने बताया कि रावण पुतला दहन 21 अक्तूबर को किया जाएगा। समितियों से विसर्जन जुलूस समय से निकालने और प्रकाश सज्जा की ऊंचाई बढ़ाने की अपील की गई, ताकि श्रीराम रथ के आवागमन में परेशानी न हो। राजगद्दी में लॉग निकालने वाली समितियों को आर्थिक सहयोग व पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूजा समितियों के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन अविनाश सोनी ने किया।