फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद और चेयरमैन आमने-सामने, बोर्ड की बैठक रद्द होने आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर की सफाई का जिम्मा संभालने वाली आर्यन कंपनी एक बार फिर सुर्खियों में है, जिसके चलते बृहस्पतिवार को होने वाली नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक नहीं हो सकीं। हालांकि अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी की अनुपस्थिति का हवाला देकर बोर्ड की बैठक रद्द कर दिया। सभासदों का नेतृत्व कर रहे विकास पांडेय का आरोप है कि चेयरमैन और ईओ मिलीभगत कर राजकीय धन का बंदरबांट कर रहे हैं। यहीं कारण है कि दोनों कभी कोरोना तो कभी अराजकता का हवाला देकर बैठक को रद्द करते रहे हैं ताकि इनकी मनमानी चलती रहे। 22 सभासदों ने संयुक्त तौर पर ईओ को पत्रक देकर आर्यन ग्रुप को हटाने की मांग की। बोर्ड की बैठक कराने की मांग को लेकर सभासद शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित की गई थी। इसमें भाग लेने के लिए सभी सभासद पहुंच भी गए थे। अचानक ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बैठक को स्थगित करने की सूचना सभासदों को दी। सभासदों को बताया गया कि चेयरमैन अजय कुमार के न आने के कारण बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस पर सभासदों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सभासद सुमित कुमार और विकास पांडेय ने आरोप लगाया कि एक साल से बोर्ड की बैठक नहीं हुई है। कई बार बोर्ड की बैठक की तिथि निर्धारित की गई लेकिन हमेशा टाल दिया गया। ऐसे में सभासद अब 18 दिसंबर को जिलाधिकारी से मिलकर बोर्ड की बैठक जल्द कराने की मांग और नगर पालिका परिषद की कार्यशैली से अवगत कराएंगे। सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड की बैठक नहीं होने से चेयरमैन व ईओ मनमानी तरीके से कार्य करा रहे हैं। इस मौके पर सभासद विनोद सिंह, पल्लू जायसवाल, अमित दुबे, विक्की खान, शमशाम कुरैशी, मनोज गुप्ता, संगीता देवी आदि मौजूद थीं। ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि चेयरमैन की जानकारी में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी। चेयरमैन के अनुपस्थित होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। जल्द ही बोर्ड की बैठक होगी। चेयरमैन अजय कुमार ने कहा कि ईओ ने मुझे बिना जानकारी दिए बोर्ड की बैठक बुलाई थी। मैं जिले में था, बोर्ड की बैठक के लिए जारी हुए नोटिफेशन की मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई। इसलिए मैं बैठक में नहीं जा सका। एक दिन पहले बिना मेरी जानकारी के ईओ ने सभी सभासदों को सूचना भेजी थी। च
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें