बलिया। अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों की बैठक नगर के मिश्र नेवरी स्थित निजी आवास पर बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। बैठक में 14 दिसंबर को किसान आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन करने पर चर्चा की गई। किसान आंदोलन में आर्थिक भ्रष्टाचार विरोधी, समाज सुधारक अन्न हजारे द्वारा समर्थन देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वक्ताओं ने सत्ताधारी दल के किसान नेताओं से अपील की कि अब समय आ गया है कि पार्टी नीतियों से ऊपर उठकर किसानों के हित में आवाज उठाई जाए। आजादी के 70 वर्षों के बाद भी आज किसान और मजदूर मेहनत करने के बाद भी कुपोषण के शिकार हैं। तेज नारायन, रविंद्र सिंह, विवेक सिंह, रामकुमार यादव, सुनील यादव, दीनबंधु यादव, संतोष पांडेय, शशिभूषण यादव, शिवमुनि ठाकुर, विनोद, सहजानंद, अमरेंद्र सिंह आदि ने बैठक को संबोधित किया।