फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के बीच रह कर अधिकारी करें कार्य:मंडलायुक्त

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते कमिश्नर विजय विश्वास पंत साथ में जिलाधिकारी अ - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। आजमगढ़ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत सोमवार को दो दिवसीय भ्रमण पर जनपद में पहुंचे। उन्होंने विकास खंड दुबहड़ के ग्राम पंचायत नगवा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह जनता के बीच रह कर कार्य करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं पर बातचीत की और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। ग्राम पंचायत के लेखपाल योगेश वर्मा और सचिव संजीत कुमार के कार्यों की जानकारी गांव वालों से मांगी। गांव वालों ने कहा कि दोनों अपना काम इमानदारी से नहीं कर रहे हैं। आयुक्त ने दोनों के कार्यों की जांच करने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनता से रूबरू होकर जनता के लिए कार्य करें। गांव वालों से पूछा कि अगर किसी का नाम वरासत में कर छूट गया है तो अपनी समस्या बताएं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के खाते में आने वाले पैसे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की जानकारी भी ग्रामीणों से ली। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना पाठक को बुलाकर ग्राम पंचायत के लोगों के सामने पूछा कि वह अपना कार्य किस प्रकार से कर रही हैं। पूर्व प्रधान के चौपाल में अनुपस्थित रहने पर उन्होंने जानकारी मांगी। मनरेगा, राशन कार्ड, विधवा पेंशन के बारे में अधिकारियों से पूछा। ग्रामीणों से जानकारी ली कि उन्हें राशन मिल रहा या नहीं। उन्होंने अब तक टीकाकरण न कराने वालों से टीककारण कराने की अपील की। आयुक्त ने एक गरीब महिला की फरियाद सुनते हुए उसकी बच्ची के आंख के इलाज के लिए संबंधित चिकित्सा अधिकारी को आदेश दिया कि इस बच्ची की आंख का इलाज फ्री में कराया जाए। मंडलायुक्त ने मंगल पांडेय स्मारक परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें