नगर के टाउन हाल बापू भवन के सभागार में सीआईटीयू के तत्वावधान में राष्ट्र व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए तैयारी बैठक आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीआईटीयू के सचिव अभिताभ ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए चार काले कानून को समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी पडेगी। उन्होंने काले कानून के दुष्परिणाम को लेकर उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी। यूपीएमएसआरए के केंद्रीय कमेटी के सदस्य राममूर्ति राय ने कहा कि 28 और 29 मार्च को पूरे देश में दवा प्रतिनिधि हड़ताल पर रहेंगे। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक को सुभाष सिंह, जनार्दन सिंह, रामकृष्ण यादव, संगीता सिंह, केएन उपाध्याय, एनके सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन अजीत सिंह ने किया।