फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के घर मिला एमडीएम का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्रा ने रविवार को एक प्रधानाध्यापक के घर मारा छापा। बिना किसी दस्तावेज के 12 क्विंटल
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन योजना का खाद्यान्न बरामद किया गया। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है और कार्रवाई के लिए जिलालाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
दो दिन पूर्व किसी ने ट्वीट कर अधिकारियों को जानकारी दी थी कि प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया बैरिया के प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह एमडीएम का खाद्यान्न अपने घर ले जा रहे हैं। उसका वीडियो भी ट्वीट किया गया था। उपजिलाधिकारी अत्रेय मिश्र, खंड शिक्षाधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह के साथ रविवार को दोपहर दो बजे के बाद प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने उनके घर एमडीएम का खाद्यान्न देखा। स्टॉक रजिस्टर मांगा। स्टॉक रजिस्टर में नवंबर माह के बाद कोई भी अंकन नहीं था। फलस्वरुप उप जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगते हुए इस संदर्भ में जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी। प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मेरे विद्यालय भवन में बरसात का पानी रिसता है। कई बार खाद्यान्न भींग कर खराब हो गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से खाद्यान्न घर पर रखा जाता है। रसोइया घर से ले जाकर स्कूल मे एमडीएम बनाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें