बेल्थरारोड। गायत्री परिवार की ओर से बुधवार को वैश्विक कोरोना महामारी से निजात दिलाने व वातावरण की शुद्धि के लिए सामूहिक यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अनेक लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा ऑनलाइन कर्मकांड से भी यज्ञ संपन्न किया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने कहा कि यज्ञ से वातावरण पवित्र हो जाता है और इससे हवा में उड़ते हुए विभिन्न रोगों के असंख्य वायरस स्वत: नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र के जाप के निरंतर अभ्यास से ऑक्सीजन लेवल बढ़ जाता है। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामों के सैकड़ों घरों में लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक यज्ञ संपन्न किया। यज्ञ को संपन्न कराने में डॉ. अरविंद, डॉ. वीरेंद्र सिंह, सुरेश पटेल, रमेश सिंह, डॉ. श्रीराम, गुलाबचंद, दयानंद मद्धेशिया, अभिनय शरण, बब्बन वर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।