बैरिया थानाध्यक्ष को मास्क, सैनिटाइजर सौंपते इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी व सदस्य।
- फोटो : BALLIA
बैरिया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने बैरिया तहसील क्षेत्र के हॉटस्पॉट क्षेत्रों का दौरा कर 250 करोना योद्धाओं में मॉस्क, सैनिटाइजर व एनर्जी पेय वितरित किया। टीम के सदस्य चांददियर, ठेकहां, शोभा छपरा, मिर्जापुर, करमानपुर, दोकटी, पांडेपुर, दुर्जनपुर, बैरिया तिराहा आदि 12 स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों, 112 डायल पुलिस टीम, पत्रकारों आदि को मास्क, सैनिटाइजर, एनर्जी पेय वितरित किया। भगवानपुर सोनिया मोड़, टोला सिवान राय में आम लोगों को मास्क दिया। इस मौके पर सोसाइटी के शैलेंद्र कुमार पांडेय, नरेंद्र मिश्र, विनय कुमार श्रीवास्तव, मोनू पांडेय, विजय वर्मा, वीरेंद्र मिश्र, डॉ पंकज ओझा, विशाल सिंह, मोनू मिश्र आदि रहे।