बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने जनपद के अंत्योदय कार्डधारकों के लिए कोरोना महामारी से बचाव करने को सस्ते गल्ले के दुकानों से मॉस्क वितरित करने का निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिया। जिसके क्रम में जिलापूर्ति अधिकारी कृष्णगोपाल पांडेय ने जनपद के सभी सस्ते गल्ले दुकानदारों को अंत्योदय कार्डधारकों को राशन देने के साथ ही एक कार्ड पर एक मॉस्क के हिसाब से सौंप दिया था। इसी क्रम में दुबहर के कोटेदार ओमप्रकाश पांडेय ने शनिवार को अंत्योदय कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन देने के साथ मॉस्क वितरित किया।