फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी एक विवाहिता की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बैरिया थाना क्षेत्र के बकुलहां गांव निवासी छोटेलाल यादव ने तहरीर दी है। इसमें बताया है कि दो साल पहले उसकी बहन चंदा यादव (22) की शादी हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी मोहन यादव के साथ वर्ष 2023 में हुई थी। शादी के बाद से पति सहित ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। फिर हत्या कर दी। इस मामले में पूरे दिन पंचायत होती रही। शाम को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें