बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल में शादी के चार दिन बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वालों के अनुसार अचानक बेहोश होने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय पम्मी देवी पत्नी भीम राय का ससुराल रामपुर महावल व मायका राजापुर बक्सर है। उसकी शादी 25 जनवरी हो हुई थी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले से मृतका के मायका बिहार के बक्सर जनपद के राजपुर के लोगों को अवगत करा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।