फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती बैजू टोला गांव में सोमवार की देर शाम विवाहिता का शव घर में पंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतार कर सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती बड़का बैजू टोला निवासी अखिलेश महतो के पुत्र राजेश महतो की शादी फरवरी 2023 में बिहार राज्य के छपरा जिले के नगरा थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव निवासी पशो महतो की पुत्री गुड़िया देवी के साथ हुई थी। सबकुछ ठीक ठाक चलता रहा।
राजेश के पिता अखिलेश के अनुसार दो दिनों से पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। सोमवार की शाम परिजनों ने बहू को काफी समझाया। घर से कुछ दूरी पर मक्के की मड़ाई के लिए चले गए। किसी आकर सूचना दी कि गुड़िया ने घर में फंदा लगा ली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर चौकी प्रभारी गुरु प्रसाद सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतका के मायके वालों को सूचित किया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें