फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डीजे पर गाने की फरमाइश को लेकर मारपीट, कई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर खुर्द गांव में प्रधान के घर आई बारात में डीजे बजाने को लेकर गांव के ही लोगों के साथ जमकर मारपीट हो गई। इनमें दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घायल युवक की माता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत लिया है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर खुर्द के ग्राम प्रधान चंद्रमणि चौहान की पुत्री की बारात सोमवार की रात आई थी। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने की फरमाइश को लेकर गांव के ही युवकों के साथ जमकर मारपीट हो गई। इसमें खूब लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चले। एक पक्ष के सुनील चौहान (22), अमृत चौहान (27) व दूसरे पक्ष के अरविंद (24), आनंद (26) सहित आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सुनील चौहान और अमरेंद्र चौहान सहित अन्य को जिला अस्पताल भिजवाया। सुनील चौहान की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें