फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में कई बच्चे बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के दिन क्षेत्र के एक स्कूल की ओर से निकाली प्रभात फेरी के दौरान कई बच्चे बेहोश हो गए। आनन फानन में विद्यालय के लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया। बेहोश हुए 14 बच्चों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। पांच बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बलिया रेफर बच्चों में शिवानी सिंह (13), अन्नु यादव (14), शनि राजभर (9), अनीशा यादव (14), शिल्पी (17) शामिल हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश कुमार ने बताया कि तेज धूप एवं भारी उमस के बीच बच्चों के खाली पेट रहने के वजह से उन्हें मूर्छा आ गई थी। सभी बच्चों का त्वरित इलाज किया गया।
स्वस्थ होने पर उन्हें अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। बाकी जिला अस्पताल भेजे गए बच्चे भी स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिए गए। विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंह आर्य ने बताया कि तेज धूप एवं गर्मी के कारण कुछ बच्चों को दिक्कत हो गई थी। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी ले जाया गया। इलाज के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें