फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वसूली के आरोपों में लाइन हाजिर हुए मनियर एसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बुधवार की देर शाम दो उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया। एसपी ने मनियर थानाध्यक्ष रहे मंतोष सिंह को पुलिस लाइन और पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक रत्नेश दूबे को मनियर का थाना प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

बीते दिनों सोशल मीडिया वायरल हुए पोस्ट में मनियर एसओ पर वसूली का आरोप लगाया गया था। कच्ची शराब का अवैध कारोबार करने वाले एक व्यक्ति ने थनाध्यक्ष मंतोष सिंह पर अवैध कारोबार करते रहने के लिए हर महीना चार हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी मंतोष सिंह पर खनन, डग्गामार वाहनों, हरे पेड़ों की कटाई के एवज में वसूली का आरोप लगाया था। इसके अलावा लोगों ने चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मेडिकल कराने के नाम पर भी वसूली करने का आरोप लगाया था।
इन प्रकरणों को लेकर पूर्व विधायक व भाजपा नेता भगवान पाठक ने मुख्यमंत्री से एसओ की शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मनियर के थाना अध्यक्ष मंतोष सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह पर रत्नेश कुमार दुबे नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें