फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मंगल पांडेय की गरिमा के अनुरूप बनेगा उनका भव्य स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/रसड़ा। 1857 की क्रांति से आजादी का बिगुल फूंकने वाले बागी बलिया के लाल अमर शहीद मंगल पांडेय को उनके गरिमा अनुरूप सम्मान दिया जाएगा। अमर सेनानी की स्मृतियों को सहेजते हुए उनके गांव में एक भव्य स्मारक का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह बातें शनिवार को अमर सेनानी मंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर कदम चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहीं। कहा कि आजादी की लड़ाई में बलिया के लोगों की अग्रणी भूमिका रही है। इसमें मंगल पांडेय का नाम सबसे ऊपर है।

आज पूरा देश उनके बलिदान के लिए आजीवन उनका कृतज्ञ रहेगा। आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले अमर शहीद मंगल पांडेय आजीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। ऐसे महापुरुष के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। उनके गांव में एक भव्य स्मारक बने इसके लिए प्रस्ताव दिया गया है, जो जल्द ही मूर्त रूप लेगा। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, ईं. टूनजी पाठक, सियाराम यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, रसड़ा के भगत सिंह तिराहा पर क्रांतिकारी स्मारक समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देकर मंगल पांडेय ने अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका। गगनदीप सिंह, अमित राय, अभिषेक शर्मा, मुख्तार अहमद, सौरव साहनी, गुलजार आलम, आतिश यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, प्रकाश गुप्ता, राजेश गिरी, रामजी यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें