फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी को सरकार अपनी प्राथमिकता में करे शामिल: लखन लाल-

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के संगठन के प्रभारी लखन लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री द्वारा लघु एवं कुटीर उद्योगों व सेवा क्षेत्र के लिए की गई घोषणा सराहनीय है लेकिन खुदरा व्यापारियों के लिए कुछ भी घोषित नहीं किया गया है। इससे उनमें निराशा है। देशी उत्पादन को बढ़ावा देने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कारोबारी को स्वदेशी को अपनी प्राथमिकता में शामिल करना होगा ताकि देश का धन देश में ही रहे। युवाओं को नौकरी के स्थान पर स्वरोजगार मिलेगा तभी भारत आत्म निर्भर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें