फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीरी झंडा जुलूस : शहर में प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रत्येक वर्ष सावन माह की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर्व के दिन नगर में निकलने वाला महावीर झंडा जपलूस इस बार भी धूमधाम से निकाला जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन और अखा़ड़ेदारों की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस की और चाक-चौबंद सुरक्षा का दावा किया गया है।
विज्ञापन

वहीं जुलूस को लेकर यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। ज़िले के 25 जगहों पर महावीरी झंडा जुलूस निकलता। सबसे ज़्यादा 10 जुलूस बलिया शहर में निकलेंगे। इसके लिए जुलूसवार मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए है।
दुबहड़ से बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास दोपहर 12 बजे से रुलूस समाप्ति तक रोका जाएगा। यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा, गड़वार होते हुए फेफना व नरही की तरफ जाएंगे। बांसडीहरोड, रेवती, सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना बांसडीह रोड के पास रोका जाएगा। यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो शंकरपुर तिराहे से सुखपुरा, गड़वार होते हुए फेफना, नरहीं की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन

सिकन्दरपुर ,सुखपुरा से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास रोका जाएगा। यदि दुबहड़, हल्दी, बैरिया जाना चाहते हैं तो बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे। नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गडवार होते हुए जाएंगे। रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास रोका जाएगा। यदि वाहन बैरिया, हल्दी, बांसडीह व सिकन्दरपुर की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार सुखपुरा होते हुए जाएंगे। जो भी भारी वाहन सुबह आठ बजे से पहले शहर के अन्दर प्रवेश कर चुके होंगे। ऐसे वाहन जुलूस समाप्ति तक यथावत बने रहेंगे।


छोटे वाहनों के लिए भी व्यवस्था
बलिया। जुलूस को लेकर चार पहिया, दो पहिया और ई-रिक्शा के लिए भी रूट तय किए गए हैं। बहादुरपुर, कुंवर सिंह चौराहा व टीडी कालेज चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन ओवरब्रिज होते हुए जगदीशपुर तिराहा, सदर अस्पताल से वापस ओवरब्रिज, टीडी कालेज चौराहा से बहादुरपुर होते हुए गंतव्य स्थान को जाएंगे।
माल्देपुर से आने वाले वाहन चित्तू पाण्डेय चौराहे पर सवारी उतार कर गड़वार तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड से होते हुए गंतव्य स्थान को जाएंगे। कदम चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन मालगोदाम तिराहे से वापस सतीशचन्द्र कालेज, जापलिनगंज, भृगु आश्रम होते हुए गंतव्य को जाएंगे। तिखमपुर मंडी, एनसीसी तिराहे की तरफ से आने वाले वाहन मिड्डी चौराहा, महुआ मोड से गड़वार तिराहा होते हुए टीडी चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा से वापस एनसीसी तिराहा, तिखमपुर मंडी जाएंगे। मालगोदाम तिराहा, चित्तू पाण्डेय चौराहा व विजयीपुर तिराहा पर बैरियर रहेगा। यहां से चार पहिया, तीन पहिया, दो पहिया व ई-रिक्शा वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। आपातकालीन वाहनों एम्बुलेन्स, फायरटेन्डर व विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें