फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जयकारों के साथ निकला महावीरी झंडा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। बड़ागांव में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाजे-गाजे, घोड़ा, ऊंटों के साथ निकला गया। जुलूस गांव का भ्रमण करते हुए देर रात महावीर मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। इसके पूर्व महावीर स्थान पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित ने हनुमानजी का पूजन कराने के साथ झंडा बदलवाया।
विज्ञापन


बड़ागांव अखाड़े के खिलाड़ियों को पगड़ी बांधने का रस्म की गई। विधायक केतकी सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मनोरमा गुप्ता ने खिलाड़ियों को केसरिया पगड़ी बांधकर जुलूस रवाना किया। जुलूस महावीर स्थान से निकलकर लगभग तीन किमी की यात्रा कर महावीर मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान बीच-बीच में खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेलों से लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर किया। गदा, तलवार, भाला, लाठी आदि अस्त्र शस्त्रों से खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए।
जुलूस में लोक विधा का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें पखावज, गोड़ऊ, डाफरा आदि शामिल रहा। भजन कीर्तन करते हुए कीर्तन मंडली भी साथ-साथ चल रही थी। जुलूस में शामिल विभिन्न देवी-देवताओं के साथ साथ चंद्रयान-3 की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। शिव बारात, भारत माता, कृष्ण, राम-लक्ष्मण आदि का प्रतिरूप बने कलाकार लोगों को आकर्षित कर रहे थे। मुखौटा लगाए बच्चे लोगों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर रहे थे। रास्ते में छतों पर खड़ी महिलाएं जुलूस पर पुष्प वर्षा कर रही थीं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। स्वयंसेवी संगठनों ने कई स्थानों पर जुलूस में शामिल खिलाड़ियों व लोगों के लिए पेयजल व शरबत की व्यवस्था की थी। राजेश सिंह, दीपू सिंह, सीतांशु गुप्ता, प्रमोद सिंह, गुड्डू गुप्ता, शिवजी गुप्ता, मंटू वर्मा, डॉ. नारायण वर्मा, मेराज अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें