फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला को बेहोश कर गहने और पर्स उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। घर से बाजार करने आई कस्बे की महिला को उच्चकों ने कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। महिला के कान और गले का आभूषण, पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। होश में आने के बाद महिला के शोर मचाने पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित महिला के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

नगरा कस्बे में बढ़ई का काम करने वाले अवधेश शर्मा की पत्नी रूबी शर्मा बाजार करने आई थी। दुर्गा चौक पर बाइक सवार दो उच्चके उसके पास पहुंचे और किसी योग शिक्षक के बारे में पूछे लेकिन महिला पता नहीं कहकर आगे बढ़ गई। इसके बाद महिला को पता नहीं चला कि उच्चके कब उसके गले का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पर्स में पैसा और आधार कार्ड था।
होश में आने पर महिला शोर मचाई तथा रोने लगी। इस पर वहां भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद नगरा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह व क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैश पीड़िता के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीडिता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें