फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल संचारी रोग के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। एक जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय सीएचसी से सोमवार को अधीक्षक डा राकिफ अख्तर की अध्यक्षता में चिकित्सकों व एएनएम ने मिलकर जागरुकता रैली निकाली और संचारी रोग फैलने के कारण व इससे बचाव के प्रति लोगों को जागरुक किया। इस अवसर पर डा अख्तर ने कहा कि दिमागी बुखार व अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण अभियान माह एक जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक चलाया जा रहा है। संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित एवं सही उपचार प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसी के साथ 12 से 25 जुलाई के बीच दस्तक अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान के जरिये दिमागी बुखार सम्बंधित शिक्षा एवं व्यवहार परिवर्तन के संदेश गांव के हर एक घर और परिवार तक पहुंचाने का कार्य आशा कार्यकर्ता व अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान को प्रभावी बनाने में आशा, आंगनबाड़ी, शिक्षकों, ग्राम प्रधान की अहम भूमिका है। इस अवसर पर बीपीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि अभियान में टीबी के लक्षण युक्त मरीजों को खोजकर उनका उपचार करने हेतु स्वास्थ्य केन्द्र पर रेफर किया जाएगा। इस अवसर पर डा अमित वर्मा, डा सुमित सिन्हा, अंकिता श्रीवास्तव, अमित सिंह, बीसीपीएम अनिल कुमार, अशफाक भाई, शिवम सिंह, आनंद वर्मा सहित आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें