करीब पांच साल दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा। दोनों ने शादी करने का वादा भी कर लिया। इधर युवक की शादी परिजनों ने फरवरी माह में कहीं अन्यत्र तय कर दी। हालांकि युवक ने इस शादी से इंकार कर दिया।
वहीं शादी तय होने की जानकारी जब युवती को मिली तो वह रविवार को नगरा थाने पहुंच गई। इसमें हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने युवती को पुलिस तक पहुंचाने में मदद की। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।