घटना के बाद युवक उसे लेकर रसड़ा सीएचसी गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी गुलाब यादव के 25 वर्षीय पुत्र लालू गुरुवार रात खाना खाकर सोने चला गया। शुक्रवार सुबह देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। कमरे का दरवाजा बंद था। गुलाब यादव ने कई बार अपने पुत्र लालू यादव को जगाया लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया।
देखा कि 25 वर्षीय पुत्र लालू यादव फंदे पर लटका हुआ है। आनन-फानन उसको नीचे उतारा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना हनुमानगंज पुलिस चौकी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।