बलिया। नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर तिराहे पर स्थित ठाकुरबारी मंदिर रसड़ा कोठी से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर मालगोदाम, स्टेशन, चौक, आर्यसमाज रोड, सिनेमा रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचा। रसड़ा कोठी के निवासी अंकित बरनवाल व पुजारी शिवशंकर पांडेय ने बताया कि रसड़ा वैष्णव परिवार के स्व. कामलेश्वर प्रसाद के पूर्वजों द्वारा 1901 में स्थापित था। इस रथ यात्रा में 122 वर्षो से विधिवत चली आ रही है। रथ में सागौन व शीशम से बने रथ का वजन तीन टन है। इस पर स्थापित होने वाले सुभद्रा का विग्रह नीम की लकड़ी से निर्मित है। रथ यात्रा में प्रज्ञांशु बरनवाल, हिमांशु बरनवाल, सूर्यांशु बरनवाल, अशीष, अश्वनी, धीरज,अनूप, अभिषेक, रोहित, श्यामजी, दिनेश, उमेश आदि शामिल रहे। इसीक्रम में नगर के मीना बाजार स्थित त्रियोगी नारायन महाराज मंदिर परिसर से मंगलवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मीनाबाजार स्थित ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होकर कासिम बाजार चौराहा, शहीद पार्क चौक, स्टेशन रोड, टाउन हाल होते हुए पुन: ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर पहुंचा। रथ यात्रा में अमित कुमार गुप्ता, राजकुमार, मोहित कुमार, अजय, रोहित, अंशु, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।