फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीएसपी संचालक से तमंचे के बल पर 1.52 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड/बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के भीटा भुवारी नहर के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम सीएसपी (सीएसपी) के संचालक से तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 1.52 लाख रुपये लूट लिए। लूट की घटना की सूचना पर एसपी विक्रांतवीर, क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी ने घटना स्थल पर पहुंंचकर मामले की जानकारी की। सीएसपी संचालक विजय प्रताप यादव की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उभांव पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चक महमूद निवासी विजय प्रताप यादव पुत्र श्रीनाथ यादव हल्दी रामपुर चट्टी पर एक बैंक की सीएसपी चलाता है। बृहस्पतिवार शाम को अपना सीएसपी बंद करने के बाद पिट्ठू बैग में कलेक्शन के 1.52 लाख रुपये रखकर बाइक से घर आ रहा था। भीटा भुवारी नहर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक रोककर कनपटी पर तमंचा सटा दिया। रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। सीएसपी संचालक विजय प्रताप यादव ने इसकी जानकारी डायल-112 नंबर पर और उभांव पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, थोड़े देर बाद एसपी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर ने कहा कि सीएसपी संचालक से रुपयों से भरा बैग छीनने के मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस सहित अन्य पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें