फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का बाहर से दरवाजा बंदकर चोरों ने नगदी व जेवरात चुराए

विज्ञापन
शिवरामपुर में अज्ञात चोर घर में से आलमारी व बक्से सूटकेस तोड़ लाखों के गहने व नगदी उठा ले गए। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने रामदल गोंड के घर में घुसकर करीब आभूषण और नकद रुपये पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की रात श्रीरामपुर गांव निवासी रामदल गोंड पुत्र स्व. नगीना गोंड के घर में चोर घुस गए। इसके बाद तीनों कमरों में सो रहे लोगों के बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद दो कमरे में रखे आलमारी, बक्से व अटैची को तोड़कर उसमें रखे नगदी 30 हजार रुपये के साथ ही करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के गहने पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें