बलिया के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बलिया के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शिक्षा क्षेत्र गड़वार के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांदपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में ताला बंद मिला। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक भानु प्रकाश पांडेय और सहायक अध्यापक संतोष कुमार पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश बीएससी मनीराम सिंह को दिया।खंड शिक्षा अधिकारी गड़वार से भी स्पष्टीकरण तलब किया।
जिलाधिकारी ने सीएचसी फेफना का भी निरीक्षण किया। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय अनुपस्थित मिले। सीएससी पर उपस्थित स्टाफ नर्स अनीता पटेल ने बताया कि यह अस्पताल बंद है। जिलाधिकारी ने चीफ फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय का वेतन रोकने का निर्देश सीएमओ जयंत कुमार को दिया। इसके बाद आरोग्य केंद्र नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़वार का भी निरीक्षण किया गया।
उपस्थिति पुस्तिका की जांच में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी चंद्रभान रावत, सुनील कुमार और डॉ. एसके पांडे अनुपस्थित मिले। ओपीडी रजिस्टर भी डॉ. एसके पांडेय के द्वारा तैयार नहीं की गई थी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि डॉ. एनके पांडेय पर कार्रवाई करते हुए इनके निलंबन के लिए पत्र शासन को भेजा जाए।