सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नैना में 28 जुलाई को दुकानदार से पैसे के लेनदेन को विवाद में मारपीट के दौरान घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें मृतक के पिता की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानवंति देवी पीडि़त के घर पहुंचे और पीडि़त परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील पासवान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राज नारायण पासवान, सूर्य देव पासवान, भीमनाथ पासवान, मुन्नू पासवान, नागेंद्र पासवान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।