फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29.81 लाख सरकारी धनराशि गबन में लाइन मैन बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विद्युत उपखंड बैरिया कार्यालय से संबद्ध टीजी टू के लाइनमैन राम वचन राम को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ एके शुक्ला ने 29 लाख 81 हजार 88 रुपये के गबन के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। अधिशासी अभियंता ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी भेज दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि लाइनमैन श्रीराम विद्युत वितरण उपखंड प्रथम बैरिया कार्यालय से संबद्ध थे। इनके द्वारा ऑनलाइन कैश काउंटर के माध्यम से राजस्व संग्रह का कार्य किया जा रहा था। उसने संग्रहित धनराशि को मिलान कराकर पूरी धनराशि जमा नहीं की थी। श्रीराम की ओर से 27 अप्रैल 2018 से 8 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन काउंटर के माध्यम से कुल 6 करोड़ 38 लाख 71 हजार 262 रुपये राजस्व के रूप में संग्रह किया गया था लेकिन उनके द्वारा इस धनराशि के सापेक्ष 6 लाख 19 लाख 86 हजार 787 रुपये ही जमा किया गया। शेष 1884475 रुपये खंडीय कार्यालय में जमा नहीं किया गया। इस धनराशि का दिसंबर 2021 तक का ब्याज 1096613 रुपये बनता है। इस लापरवाही में तत्कालीन अधिशासी अभियंता एके गौतम की ओर से लाइनमैन को 27 जुलाई 21 को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने 31 जुलाई 21 को प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की थी। जांच समिति द्वारा 27 दिसंबर 21 को रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें आरोप सिद्ध हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर और व च्चाधिकारियों के निर्देश पर 29 लाख 81 हजार 88 रुपये गबन के आरोपी लाइनमैन राम बचन राम को अधिशासी अभियंता चतुर्थ श्री शुक्ला ने बर्खास्त कर दिया। गबन की धनराशि वसूली के लिए विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें