फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की तरह गरीबों की सेवा करने आया हूं: ओपी राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के कझारी गांव स्थित पंचायत भवन के उद्घाटन का सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फीता काटकर किया। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
विज्ञापन

पार्टी के स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव सुनील सराफा ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं घोसी लोकसभा के प्रत्याशी अरविंद राजभर को अंगवस्त्रम व चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत किया। प्रधान अशोक यादव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू यादव ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट किया। केंद्रीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गरीब, असहाय, विधवा, दिव्यांग को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ओमप्रकाश राजभर ने काॅपी एवं कलम देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह देश में नरेंद्र मोदी प्रदेश में योगी आदित्यनाथ गरीबों की सेवा कर रहे हैं, उसी तरह मैं भी गरीबों की सेवा करने के लिए योगी एवं मोदी के साथ आया हूं। आपका आशीर्वाद रहा तो आपका बेटा आपके सपनों को साकार करेगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह, सुनील सिंह, शक्ति सिंह, जावेद अंसारी, जसवंत सिंह, अशोक साहनी उर्फ रिमोट, रुद्र प्रताप सिंह, उमेश चंद सराफ, केके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें