फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lightning Strike: बलिया में बारिश के दौरान कहर बन कर गिरी बिजली, तीन की मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 01 Jul 2023 07:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

यूपी के बलिया जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को बारिश के दौरान बिजली कहर बन कर गिरी। बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को बारिश के दौरान बिजली कहर बन कर गिरी। बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर, इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के शिकार लोग खेती-किसानी से जुड़े हैं। 

विज्ञापन


फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी दद्दन खरवार (55) शनिवार को गांव के पास ही खेत में धान की रोपाई करवा रहा था। इसी दौरान दिन खेत में बिजली गिर गई। चपेट में आने से दद्दन गंभीर रुप से झुलस गया। मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दद्दन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मनियर थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव में शनिवार को खेत में काम कर रहे छट्ठु प्रजापति (50) पुत्र राधा किसुन प्रजापति बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम बांसडीह राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत से मृतक की पत्नि राधिका देवी, पुत्र शनि, पुत्री पूजा व सपना का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

एक अन्य घटनाक्रम में पकड़ी थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव निवासी भोला चौहान (52) पुत्र स्व.रामप्रसाद चौहान गांव के बगल स्थित सिवान में भैंस चरा रहा था। इसी बीच दिन में करीब चार बजे तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

बारिश से बचने के लिए भोला चौहान भैंसों को लेकर घर ले जा रहा था। इसी दौरान बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर भोला चौहान गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें