फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 50 नाविकों में बांटे लाइफ जैकेट और टॉर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील बैरिया के सभागार में रविवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र के उपस्थिति में 50 नाविकों को सेफ्टी किट का वितरण किया। सांसद ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बैठकर सभी वर्ग की चिंता कर रहे हैं। पहली बार देश के प्रधानमंत्री ने नदियों में नाव चलाने वाले नाविकों की चिंता की है। उनकी सुरक्षा के लिए नि:शुल्क सेफ्टी किट वितरण का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि बाढ़ कटान और सुरक्षा कार्य के प्रति सरकार संवेदनशील है। बाढ़ आने से तीन माह पूर्व से ही बाढ़ और कटानरोधी कार्य शुरू हो चुका था। सभी जगह तैयारी लगभग पूरी होने के कगार पर है। सांसद ने कहा कि जल जमाव वाले क्षेत्रों में किसानों को मछली पालन करना चाहिए। इसके लिए मत्स्य पालन विभाग बीज व बाजार दोनों उपलब्ध कराएगा। सांसद ने कहा की शनिवार को गंगा में दो लाख मछलियों का बीज भी छोड़ा गई है।
मछली पालन के लिए मत्स्य पालन विभाग से संपर्क करने की आवश्यकता है। जहां कोई परेशानी हो अपने उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी से किसान संपर्क करें। तब भी कोई दिक्कत हो तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं। तत्काल समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद ने 50 नाविकों में सेफ्टी किट का वितरण किया। इसमें लाइफ जैकेट, टॉर्च, 10 किग्रा रस्सी, एक पतवार और एक बांस आदि शामिल है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी नाविक हैं। सबको सेफ्टी किट नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र के अलावा नायब तहसीलदार अजय सिंह, राजेश यादव, ब्लाक प्रमुख मुरली छपरा कन्हैया सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, तथा राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक अक्षयवर पाण्डेय तथा सभी लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें