सदर तहसील में पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण करते सांसद राजीव राय। स्रोत- स्वयं
सदर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं, वादकारियों और स्थानीय युवाओं की सुविधा के लिए नवनिर्मित पुस्तकालय कक्ष का शनिवार को लोकार्पण हुआ। सांसद निधि से तैयार किए गए इस पुस्तकालय का उद्घाटन घोसी लोकसभाके सपा सांसद राजीव राय ने फीता काटकर और पट्टिका का अनावरण कर किया। कहा कि तहसील परिसर में पुस्तकालय की उपलब्धता से अधिवक्ताओं को कानूनी संदर्भों के अध्ययन में काफी सहूलियत मिलेगी। संवाद