बेल्थरारोड। भाजपा नेता रामदवर निषाद ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। पत्रक में कोइली मोहान ताल की उफान से बर्बाद फसल का मुआवजा देने की मांग की। पत्रक में उल्लेख है कि इस साल के बरसात से कोइली मोहान ताल उफन गया है। ताल का पानी तटवर्ती चन्दाडीह, शाहपुर अफगा, करनी, रछौली आदि ग्रामों में फैल गया है।जिससे रिहायशी क्षेत्र में पानी भर गया है। तटवर्ती गांवों में पानी फैल जाने से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब कर खराब हो रही है। इससे किसानों की कमर टूट गई है। उन्होंने प्रशासन से सर्वे कराकर किसानों को बर्बाद फसल के लिए मुआवजा देने की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिल सके।