फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताया विरोध

विज्ञापन
थाना समाधान दिवस पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते लेखपाल। जागरुक पाठक
विज्ञापन
बलिया। थाना समाधान दिवस के दौरान कई स्थानों पर लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर लेखपालों ने विरोध दर्ज कराते हुए विभागीय कार्य भी जारी रखा। बैरिया में लेखपाल आठ सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर पहुंचे। चितबड़ागांव और उभांव में भी लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। लेखपालों के विरोध के बीच राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रशासन ने संयुक्त टीमों के माध्यम से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उभांव थाना पर विरोध दर्ज कराने वाले लेखपालों में राहुल शुक्ला, अखिलेश कुमार, मनीष श्रीवास्तव, नितेश सिंह समेत अन्य लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें