फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने अभिलेख नष्ट करने के मामले में दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। ग्राम पंचायत शिवपुर कपूर दियर के लेखपाल सतीश यादव ने सिमरिया निवासी अजीत तिवारी पर ड्रोन सर्वे में बाधा पहुंचाना अभिलेख नष्ट करने के मामले में दोकटी थाने में केस दर्ज कराया। जबकि अजीत तिवारी का आरोप है कि आबादी में पट्टा काटने का काम चल रहा था। लेखपाल द्वारा एक जाति विशेष का पट्टा किया जा रहा था जबकि अन्य लोगों के पट्टा करने के एवज में पैसे की मांग की गई। इसका विरोध करने पर लेखपाल द्वारा इस तरह का करवाई किया गया है। लेखपाल द्वारा लगाए गए आरोप सरासर गलत है। इसके पहले भी कई बार लेखपाल द्वारा पंचायत में बाढ़ के समय में तिरपाल बेचना, पात्र व्यक्तियों का खाद्यान्न की सूची से नाम काटना आदि को लेकर कई बार विरोध कर चुका हुं। इसके वजह से इस तरह का आरोप लेखपाल द्वारा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें