फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मांगों के लिए चौथे दिन भी डटे रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर बैरिया तहसील परिसर में आयोजित धरना के दौरान अपने मांगाें के समर्थन में
विज्ञापन
बैरिया। तहसील में 13 सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का धरना शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। धरना समाप्त कराने अथवा स्थगित कराकर मांगों के समाधान के लिए सक्षम अधिकारियों की ओर से पहल नहीं किए जाने और अधिवक्ताओं से वार्ता नहीं होने पर उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को तहसील से लेकर जनपद और प्रदेश स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने तहसील के विभिन्न न्यायालयों में चल रही कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के बावजूद कुछ मामलों में वादी-प्रतिवादी से हस्ताक्षर कराकर पत्रावलियों पर आदेश सुरक्षित किए जा रहे हैं। अधिवक्ता राजकिशोर सिंह, रामप्रकाश सिंह, संजय सिंह, विनय पांडेय, राजकुमार गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह और ओमकार पांडेय समेत अन्य ने तहसील के न्यायालयों और कार्यालयों में निजी कर्मियों की मौजूदगी पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि पत्रावलियों के रखरखाव में अनियमितता, भ्रष्टाचार समेत अन्य समस्याओं की शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें